हिमाचल प्रदेश में शिमला को किन्नौर से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-5 (NH-5) कई घंटों तक बाधित रहने के बाद यातायात के लिए पुनः बहाल कर दिया गया है। ठियोग के जनोगघाट के पास सुबह करीब 5 बजे भूस्खलन होने और देवदार के तीन बड़े पेड़ सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थीं, लेकिन प्रशासन द्वारा मलबे और पेड़ों को हटाकर मार्ग को फिर से सुचारू कर दिया गया है।
Kangra, Kangra | Sep 8, 2026