सुजानगढ़: सुजानगढ़ में सेठिया के नाम पर ऑडिटोरियम की मांग
समाजसेवी बसंत बोरड़ ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सुजानगढ़ में महाकवि कन्हैयालाल सेठिया के नाम पर ऑडिटोरियम निर्माण की मांग उठाई। शुक्रवार को दिल्ली स्थित सांसद आवास पर हुई मुलाकात में उन्होंने कहा कि सेठिया की स्मृति में राजस्थान में अब तक कोई ठोस स्मारक नहीं बना है।