ब्यौहारी: तहसीलदार पर रिश्वत और प्रताड़ना का आरोप, ब्यौहारी निवाशी पटवारी ने दिया इस्तीफा,16 को आत्मदाह की चेतावनी
जयसिंहनगर तहसील में पदस्थ ब्यौहारी निवाशी पटवारी रमेश पटेल ने प्रभारी तहसीलदार सुषमा धुर्वे पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कमिश्नर से जांच की मांग की है। पटेल ने चेतावनी दी है कि 16 जून तक कार्रवाई नहीं होने पर भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करेंगे। वीडीओ रविवार सुबह 10 बजे सामने आया है।