कोतमा: डोंगरिया के ग्रामीणों ने श्रमदान कर तालाब की साफ-सफाई की
Kotma, Anuppur | Apr 8, 2026 बुधवार 12:00 बजे जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत डोंगरिया कला के मौहार तालाब में ग्रामीणो ने तालाब के साफ सफाई का संकल्प लेते हुए श्रम मूलक गतिविधि आयोजित की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणो व युवाओं की सहभागिता की। इस दौरान ग्रामीणों ने जल स्रोत को संरक्षित करने का संकल्प लिया।