धार: धामनोद में BJP नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट', विधायक बोले- सच्चाई जानने के लिए फिल्म देखना ज़रूरी
धार जिले के धामनोद में भाजपा नेताओ ने कार्यकर्ताओं के साथ फ़िल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को भी फ़िल्म दिखाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कालू सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद केडिया, पार्षद जितेंद्र सोलंकी सहित कई लोग उपस्थित थे।