धार: 68वीं शालेय बैडमिंटन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले धार के राष्ट्रीय शटलर अवध बिल्लौरे को कमिश्नर ने किया सम्मानित
गत दिवस नर्मदापुरम में खेली गई 68 वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन स्पर्धा में मध्यप्रदेश को अंडर 17 बालक टीम वर्ग में गोल्ड मेडल दिलवाने वाले धार के राष्ट्रीय शटलर अवध बिल्लौरे व प्रशिक्षक सुधीर वर्मा का इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह ने सम्मानित किया।