धार: मांडू के वार्ड नंबर-4 में अनाज की दुकान में निकला 7 फीट लंबा कोबरा सांप, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू के वार्ड नंबर 4 में एक अनाज की दुकान में 7 फीट का कोबरा निकला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को पकड़कर लोहानी गुफा के घने जंगल मे छोड़ा है। वन विभाग के कर्मचारी राम भाई ने बताया कि यह ओरिजिनल प्रजाति का यह कोबरा था।