धार: ग्राम अमझेरा में बिना पंजीकरण के संचालित 2 क्लीनिकों को प्रशासन ने किया सील
Dhar, Dhar | Nov 30, 2024 धार जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लंबे समय के बाद अवैध रूप से संचालित क्लीनिको पर लगातार कार्यवाही जारी है। सरदारपुर एसडीएम आशा परमार के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला मुजाल्दा के निर्देशन मे टीम द्वारा धार जिले के ग्राम अमझेरा मे बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित क्लीनिक पर कार्रवाई की गई।