गुण्डरदेही: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को डॉ संतोष साहू ने HPV टीकाकरण के प्रति जागरूक किया
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l शाला में अध्ययनरत छात्राओं को प्राथमिक स्वस्थ केन्द्र बेलौदी के चिकित्सक डॉ संतोष साहू जी द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे 14 से 15 वर्ष के बालिकाओं हेतु HPV टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा वैक्सीन के महत्व को बतलाते हुए कहा कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु बहुत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है अतः सभी किशोरी बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाना अनिवार्य है वैक्सीन के फायदे के बारे में बताया गया