बक्सर: बक्सर में चोरों के हौसले बुलंद: रात 12 बजे दीवार फांदकर 100 मीटर बिजली का तार काटा, CCTV में कैद
Buxar, Buxar | May 19, 2026 बक्सर नगर थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित बाबा इवेंट ऑफिस और रिटायर्ड प्रोफेसर हरेंद्र राय के घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। CCTV फुटेज में रात करीब 12 बजे एक युवक दीवार फांदकर परिसर में घुसता और लगभग 100 मीटर बिजली का तार काटकर चोरी करता दिख रहा है।बाबा इवेंट संचालक बिट्टू मिश्र के मुताबिक यह तीसरी-चौथी घटना है।