मंगलवार को 02 बजे दिन में भलुई कॉलेज के परिसर में प्रखंड जीविका कार्यालय एवं सेंट्रल बैंक रानी पोखर द्वारा द्वारा वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भलूई पंचायत के सभी जीविका समूह के जीविका दीदी उपस्थित हुई। कार्यक्रम में बैंक खाता एवं मोबाइल द्वारा साइबर क्राइम के बारे में जीविका दीदीयों को विस्तार से बताया गया।