सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार टैम्पू से टकराकर घायल हुआ
थाना जरीफनगर क्षेत्र के गाँव नैनोल बागबाला में बदायूँ मेरठ हाइवे पर एक बाइक सबार आशीष निवासी सिरकी खेड़ा थाना मुजरिया जरीफनगर कि तरफ जाते समय टेंपो चालक द्वारा कट पर अचानक से टेंपो मोड़ दिया गया जिससे बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गया, लोगों कि भीड़ एकत्रित हो गयी। टेंपो चालक द्वारा एक निजी डॉक्टर के पास घायल युवक को ले जाकर उपचार कराया गया।