राप्ती नदी में डूबीं दो किशोरियां, 20 घंटे बाद मिला दूसरी का शव, गांव में पसरा मातम
श्रावस्ती जिले के भिनगा क्षेत्र के बसंतापुर गांव में राप्ती नदी में नहाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मंगलवार को भैंस चराने गई तीन किशोरियां नदी में नहाने उतरी थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और तीनों गहरे पानी में जाने लगीं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर रेशमा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रिंका और गुंजना नदी में डूब गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को रिंका का शव बरामद कर लिया गया, जबकि गुंजना का कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार को फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब 20 घंटे बाद गुंजना का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।
दो किशोरियों की मौत से बसंतापुर गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📍 स्थान : बसंतापुर, भिनगा, श्रावस्ती
📺 SB News UP
🎤 रिपोर्ट : Makbool Ahmad
📞 संपर्क : 9473737352 | 9919999745
👉 ऐसी ही छोटी-बड़ी और सबसे तेज खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को #Follow करें और पोस्ट को #Share करना न भूलें।
#ShravastiNews #Bhinga #Basantapur #RaptiRiver #Gunjana #Rinka #Reshma #SDRF #RescueOperation #sbnewsup #BreakingNews #UPNews #HindiNews