आलापुर: जन शिक्षण केंद्र ने 50 गरीब परिवारों को दिए सोलर लैम्प और बच्चों को स्कूली बैग, लाभार्थी चहके
दया फाउंडेशन के सहयोग से जन शिक्षण केंद्र ने शनिवार शाम 4 बजे सैरपुर,करमिसिरपुर और बलुआ बहादुरपुर के 50 परिवारों को सोलर लैंप और बच्चो को स्कूल बैग का वितरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में मालीपुर थाने की उपनिरीक्षक सविता ने कहा कि सोलर लैंप जैसी पहल गरीब परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी है।