शिवपुरी नगर: फतेहपुर: पत्नी के विरह में पति ने की आत्महत्या, तीन माह से मायके में थी पत्नी
आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय आला शाक्य का करीब तीन माह पहले अपनी पत्नी पूजा शाक्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी अपने दो बेटियों और एक बेटे के साथ संजय कॉलोनी स्थित मायके में जाकर रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि बीते 3 महीनों से आला शाक्य लगातार अपनी ससुराल जाकर पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था और उसे वापस घर लाने का प्रयास कर रहा था।