पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को शाम 7:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत पिपरई थाना क्षेत्र के दो हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर उनकी हिस्ट्रीशीट की गहन जांच की गई। इस दौरान फिंगर प्रिंट, फोटो, निवास एवं संपर्क संबंधी जानकारी को अद्यतन किया गया।