झांसी: बड़ा बाजार में दबंग महिला ने सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला के मुंह पर मारा थप्पड़ और लात, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 2, 2026 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बाजार से शर्मनाक वीडियो सामने आया है जहां एक दबंग महिला द्वारा सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला को पहले थप्पड़ मारे फिर उसके मुंह पर लात मार दी गई बताया जा रहा है की सब्जी खरीदते वक्त दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद दबंग महिला ने सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला पर चांटे और लात से हमला कर दिया ।