बहराइच: बहराइच में 2700 वाहनों का बकाया है 12.50 करोड़ रूपये टैक्स,605 वाहन स्वामियों को जारी हुई आरसी
जिले में संचालित 2700 से अधिक वाहनों का टैक्स सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में जमा नहीं हो सका है। जबकि मार्च माह समापन को है। इसको देखते हुए एआरटीओ की ओर से वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। सभी को एक सप्ताह में टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में विभिन्न चार पहिया बड़े और छोटे वाहन का संचालन होता है। टैक्स अभी जमा नहीं हुआ है।