बहराइच: विजयनगर चौराहे के पास बाइक की टक्कर से साईकिल सवार बुजुर्ग की हुई मौत
देहात कोतवाली के महसी बहराइच मार्ग पर विजयनगर चौराहे के पास शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे तेज रफ्तार बाइक ने साईकिल मे टक्कर मार दी। जिसके चलते साईकल सवार सबलापुर निवासी 67 वर्षीय कैलाश मणि महेन्द्र कुमार पुत्र कैलाश नाथ की मौत हो गई। शव को कब्जे मे लेकर पुलिस ने शहर स्थित मार्च्युरी में रखवाया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच मव जुटी हैं।