नदबई के डहरा रोड स्थित एक ऑयल मिल में सोमवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने ऑयल मिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय जिस स्थान पर आग लगी वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।