देवली: टोंक के टोडारायसिंह में वन क्षेत्र से भटककर आया करीब पांच वर्षीय पैंथर को दारू के ठेके से ट्रैकूलाइज किया गया
Deoli, Tonk | Jul 20, 2026 टोंक के टोडारायसिंह कस्बे में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वन क्षेत्र से भटककर आया करीब पांच वर्षीय पैंथर घनी आबादी में घुस गया। पैंथर ने वन मित्र सहित तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाद में वह शराब की दुकान में घुसकर छिप गया। सूचना पर वन विभाग, पुलिस और जयपुर से पहुंची वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम ने करीब पांच घंटे तक चले अभियान के बाद पैंथर को