लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान रोको-टोको अभियान चलाया गया, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच हुई
मध पदार्थ एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर रोक तथा अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात में स्थानीय पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में रोको-टोको अभियान चलाया गया. शनिवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसके जानकारी साझा किया गया. अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई.