नामकुम: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में कमलेश कुमार हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | May 6, 2026 टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में कमलेश कुमार हत्याकांड का खुलासा हो गया है। इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की हत्या पहले घर में की गई, फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रिंग रोड पर लाकर सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।