अनूपपुर: अंडरब्रिज निर्माण के बीच जिला अस्पताल का वैकल्पिक मार्ग शुरू, मरीजों को मिली राहत
अनूपपुर। अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते जिला अस्पताल तक पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए अस्पताल का रास्ता रेस्ट हाउस के मुख्य गेट से जोड़ दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग शुरू होने से मरीजों, परिजनों और एंबुलेंस को अस्पताल आने-जाने में काफी सुविधा मिल रही है, जिससे आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया है।