नुआंव: कठौड़ा मोड़ा से कुछीला थाना पुलिस ने बाइक सवार एक अभियुक्त को 91 पीस शराब के साथ किया गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | Aug 18, 2024 कुछीला थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शराबबंदी का पालन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जहां पुलिस ने थाना क्षेत्र के कठौड़ा मोड़ से बाइक सवार एक अभियुक्त को 91 पीस शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कुछीला थाना प्रभारी रूबी कुमारी ने बताईं गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू सिंह दिनारा थाना क्षेत्र के भगीरथां गांव का रहने वाला बताया जाता है।