नुआंव: थाना में CO व थाना अध्यक्ष द्वारा जनता दरबार का किया गया आयोजन भूमि विवादों में दोनों पक्षों के साथ बैठक कर की गई सुनवाई
Nuaon, Kaimur | Aug 17, 2024 शनिवार की दोपहर नुआंव थाना में नुआंव CO व थाना अध्यक्ष द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोग भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंचे रहे। जहां जनता दरबार में भूमि विवाद की समस्याओं में दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामलों की सुनवाई की गई।