दमयंती नगर: बस स्टैंड पर बेकाबू जाम, कार में फंसे मरीज को निकालने की लोगों ने की अपील, वीडियो वायरल, यातायात बाधित
दमोह बस स्टैंड में गुरुवार शाम कैप्टन होटल से चौक तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान एक मरीज कार में फंसा रहा, जिसे निकालने के लिए लोगों ने रास्ता खाली कराने की अपील की। घटना का वीडियो शाम 6 बजे से वायरल है। स्थानीय लोगों ने खुद ट्रैफिक संभाला, जबकि पुलिस देर से पहुंची। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर चालानी कार्रवाई में व्यस्त रहकर व्यवस्थाएं नजरअंदाज करने की बात कही।