पिंड्रा: चोलापुर में ईंट भट्ठे पर पुलिस ने की छापेमारी, कच्ची शराब बनाने का किया भंडाफोड़
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी किया। इस दौरान मौके से 50 लीटर कच्ची शराब के साथ उसे बनाने वाले उपकरण के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के ऊपर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।