सासनी: काम कर घर आ रहा स्कूटी सवार आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर पुलिस द्वारा लगाई गई वेरिगेटिंग से टकराकर गंभीर घायल
Sasni, Hathras | Aug 21, 2026 जनपद हाथरस की सासनी तहसील क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के चौपाल सागर के पास काम कर घर आ रहे गांव किन्दोली निवासी युवक आसिफ हाईवे पर कावड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगाई गई वेरिगेटिंग से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरो द्वारा युवक का उपचार किया गया।