खलीलाबाद: संतकबीरनगर में निर्माणाधीन पुलिस भवनों की प्रगति की समीक्षा एसपी ने की
संतकबीरनगर,पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में रिजर्व पुलिस लाइन एवं जनपद के विभिन्न थानों में निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों और अधिशासी अभियंताओं के साथ निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान प