फिरोजाबाद राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के अंतर्गत 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि जनपद के सभी बोर्डों के स्कूलों में विद्यालय स्तरीय और जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन कराए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी है। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में 10 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चे जूनियर तथा सीनियर वर्ग में प्रतिभाग करेंगे।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि प्रतिभागियों को अपना रजिस्ट्रेशन इस लिंक पर करना होगा https://n-csc.in/
उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराकर उनकी शोध की प्रवृत्ति बढ़ाने में सहयोग करें।
#फिरोजाबाद #NCSC2026 #32वींराष्ट्रीयबालविज्ञानकांग्रेस #बालविज्ञानकांग्रेस #ScienceFair #अश्वनीकुमारजैन #DIOSFirozabad #ScienceAndInnovation #Sustainability #StudentNews #ViralNews #UPNews