कासगंज: जिले में यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 194 वाहनों के काटे चालान, 2 वाहन किए सीज
यातायात पुलिस के विशेष यातायात अभियान के तहत 194 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹4,16,500 का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने राजकोल्ड तिराहा, सौरभ ढाबा, बिलराम गेट चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव और हूटर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की