सुपौल: सुपौल के निजी रिसोर्ट में ब्राह्मण महासभा का कार्यक्रम, बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल
Supaul, Supaul | Aug 21, 2026 सुपौल में ब्राह्मण महासभा की ओर से एक निजी रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर ब्राह्मण समाज के लोगों की काफी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।