नगड़ी: पंडरा ओपी क्षेत्र में ज़मीन कारोबारी हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल
Nagri, Ranchi | Apr 22, 2026 पंडरा ओपी क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब आठ बजे जमीन कारोबारी हत्याकांड के मुख्य शूटर सत्यम पाठक पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पंडरा ओपी क्षेत्र में जमीन कारोबारी हत्याकांड के मुख्य शूटर सत्यम पाठक और पुलिस के बीच आमना-सामना हुआ, जो मुठभेड़ में बदल गया।