जमुआ: जमुआ और पीरटांड़ में 4 नाबालिगों का बाल विवाह रोका गया, प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर CWC के समक्ष पेश किया
Jamua, Giridih | Apr 23, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र से 2 एवं पीरटांड़ थाना क्षेत्र से 2 नाबालिग बच्चियों को बाल विवाह के प्रयास से सफलतापूर्वक बचाया गया। गुरुवार को 5 बजे न्यू बरगंडा स्थित बनवासी विकास आश्रम से इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि बाल विवाह की सूचना जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक उत्तम कुमार को मिली।