आगर: आगर सुसनेर मार्ग पर निपानिया बैजनाथ जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मारी, युवक घायल
आगर-सुसनेर मार्ग पर शनिवार शाम करीब 5 बजे निपानिया बैजनाथ जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक चालक अनिमेष को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।