बक्सर: बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने किया बाढ, सुखाड एवं आपदा की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक
Buxar, Buxar | Jun 10, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने सोमवार को बाढ, सुखाड एवं आपदा की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक किया। उन्होने बक्सर व डुमरांव अनुमंडल के एसडीओ को प्रत्येक 15 दिनों के अंदर आपदा से संबंधित समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निराकरण करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी सीओ अपने अंचल अंतर्गत कितने सरकारी नाव है, इसका भौतिक जाँच करते हुए प्रतिवेदन दें।