सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के पहरा मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल हुआ
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के पहरा मार्ग पर तेज रफ्तार ई रिक्शा के असंतुलित होकर पलटने से उसे चला रहा ई रिक्शा चालक ई रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गया जिसे मौके से गुजर रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।