नरवर युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिलाल खान द्वारा असहाय गरीब जैन परिवार को किया गया राशन बितरण एवं हर संभव मदद हेतु दिया गया आश्वासन।
नरवर युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिलाल खान द्वारा असहाय गरीब जैन परिवार से कमलेश अग्रवाल को किया गया राशन बितरण एवं हर संभव मदद हेतु दिया गया आश्वासन। परिवार की स्थिति यह है कि वृद्ध माँ चल-फिर नहीं सकतीं, वहीं उनका बेटा कमलेश अग्रवाल मूक-बधिर (बोलने और सुनने में असमर्थ) है। बीते कुछ समय से पैरों में गंभीर इन्फेक्शन होने के कारण बेटा भी पूरी तरह लाचार हो चुका है और उसका चलना-फिरना बंद है। फाउंडेशन के अध्यक्ष बिलाल खान स्वयं पीड़ित परिवार के निवास स्थान पर पहुँचे। उन्होंने परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें संबल दिया और घरेलू राशन सामग्री भेंट की। फाउंडेशन की इस त्वरित सहायता और संवेदनशीलता से भावुक होकर जैन परिवार ने अध्यक्ष बिलाल खान एवं समस्त समिति का सहृदय आभार व्यक्त किया।