बिजावर: 'न्याय दो या मार दो' के नारे के साथ केन-बेतवा प्रभावितों का चिता आंदोलन फिर शुरू
छतरपुर-पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं से प्रभावित लोगों ने 'न्याय दो या मार दो' के नारे के साथ चिता आंदोलन दोबारा शुरू किया। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी, फर्जी प्रकरण दर्ज करने, जबरन बेदखली और उत्पीड़न के आरोप लगाए। वहीं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर ने शुक्रवार शाम 5 बजे कहा कि परियोजना को बताया है।