Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka

देखिए किस तरह से स्कूल वाले पैसे तो लिए जाते हैं पर फैसिलिटी दी नहीं जाती

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 19, 2026

MORE NEWS

देविंदर सिंह ज़िला अध्यक्ष शहरी यमुनानगर
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहरी यमुनानगर कार्यक्रम

देविंदर सिंह ज़िला अध्यक्ष शहरी यमुनानगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहरी यमुनानगर कार्यक्रम

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 19, 2026

*स्पैशल स्टाफ/एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की टीम द्वारा खदरी-नंदगढ़ के बीच पुलिस ने कराया क्रिकेट मैच, खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक*
*26 जुलाई (रविवार) को आयोजित होने वाली नशा मुक्ति मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।*
               पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिले में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्पैशल स्टाफ/एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की टीम द्वारा गांव खदरी और नंदगढ़ के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना रहा।
            क्रिकेट मैच का उद्घाटन उप निरीक्षक गुरदयाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ मुकाबला खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं। यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वतः दूर रहेंगे।
              उप निरीक्षक गुरदयाल सिंह ने खिलाड़ियों और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून लागू करना ही नहीं, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों के साथ मिलकर जनजागरण अभियान चलाना भी है।
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा लगातार गांव-गांव जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी मिल सके और वे सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर हों। खेल प्रतियोगिताएं भी इसी अभियान का हिस्सा हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है।
                    इस दौरान खिलाड़ियों को आगामी 26 जुलाई (रविवार) को आयोजित होने वाली नशा मुक्ति मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। गुरदयाल सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से समाज में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश जाएगा और युवाओं में जागरूकता का स्तर बढ़ेगा।
मैच के दौरान दोनों गांवों के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मैच देखने पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समाज और पुलिस मिलकर प्रयास करें तो नशे जैसी बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने, स्वस्थ जीवन अपनाने और नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

*स्पैशल स्टाफ/एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की टीम द्वारा खदरी-नंदगढ़ के बीच पुलिस ने कराया क्रिकेट मैच, खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक* *26 जुलाई (रविवार) को आयोजित होने वाली नशा मुक्ति मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।* पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिले में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्पैशल स्टाफ/एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की टीम द्वारा गांव खदरी और नंदगढ़ के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना रहा। क्रिकेट मैच का उद्घाटन उप निरीक्षक गुरदयाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ मुकाबला खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं। यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वतः दूर रहेंगे। उप निरीक्षक गुरदयाल सिंह ने खिलाड़ियों और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून लागू करना ही नहीं, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों के साथ मिलकर जनजागरण अभियान चलाना भी है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा लगातार गांव-गांव जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी मिल सके और वे सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर हों। खेल प्रतियोगिताएं भी इसी अभियान का हिस्सा हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान खिलाड़ियों को आगामी 26 जुलाई (रविवार) को आयोजित होने वाली नशा मुक्ति मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। गुरदयाल सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से समाज में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश जाएगा और युवाओं में जागरूकता का स्तर बढ़ेगा। मैच के दौरान दोनों गांवों के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मैच देखने पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समाज और पुलिस मिलकर प्रयास करें तो नशे जैसी बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने, स्वस्थ जीवन अपनाने और नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 19, 2026

देखिए किस तरह से स्कूल वाले पैसे तो लिए जाते हैं पर फैसिलिटी दी नहीं जाती - Jagadhri News