आंवला: आंवला में कैबिनेट मंत्री समाधान दिवस पर ई-रिक्शा से पहुंचे, बिजली विभाग को फटकारा और डीजल-पेट्रोल बचाने का दिया संदेश
Aonla, Bareilly | May 16, 2026 आंवला तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को दोपहर 1 बजे ई-रिक्शा से पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समाधान दिवस को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डीजल-पेट्रोल बचाने का संदेश भी दिया।