बिहिया: बिहिया पीरो स्टेट हाईवे पर जल जमाव के विरोध में पूर्व विधायक भाई दिनेश के नेतृत्व में PM और CM का पुतला दहन किया गया
Behea, Bhojpur | Jul 18, 2025 बिहिया पीरो स्टेट हाईवे पर जल जमाव के विरोध में जगदीशपुर के पूर्व विधायक सह राजद नेता भाई दिनेश के नेतृत्व में प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा कि इस पथ से गुजरने वाले लोगों को शर्म आ रही है। लेकिन जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को शर्म नहीं आ रही है।