बिहिया: बिहिया नगर के मुख्य चौक पर बरगद का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
Behea, Bhojpur | Jul 16, 2025 बिहिया नगर के राजा बाजार स्थित मुख्य चौक पर विशाल बरगद का पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वही नगर के वार्ड पार्षद सुजीत कुमार ने बताया कि बरगद का पेड़ तकरीबन 200 साल पुराना था। बारिश और तेज हवा के चलते विशाल बरगद का पेड़ मुख्य चौक के सड़क पर गिर जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। बरगद का पेड़ गिर जाने से पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है।