बानसूर: बानसूर में दो दिन से आंधी-धूलभरी हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 20 घंटे से बिजली गुल
Bansur, Alwar | May 14, 2026 बानसूर। क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार शाम तेज आंधी-धूलभरी हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गुरुवार सुबह भी धूल का गुबार छाया रहा। आंधी से बिजली आपूर्ति व यातायात सर्वाधिक प्रभावित हुए। अधिकारियों के अनुसार 100 से अधिक बिजली के खंभे व कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से 20 घंटे से अधिक बिजली प्रभावित रही।