सैदपुर: मकरसन गाँव में पारिवारिक कलह के चलते 18 वर्षीया विवाहिता फंदे से लटकी, मौत के बाद मचा कोहराम
खानपुर थानांतर्गत मौधा चौकी क्षेत्र के मकरसन गांव में एक 18 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह के चलते शालू राजभर पत्नी सचिन राजभर ने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। बाद में मायके पक्ष की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।