बीना: स्टेशन रोड स्थित लीला राम दरबार में संत कंवर राम की जयंती धूमधाम से मनाई गई, बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल हुए
Bina, Sagar | Apr 13, 2025 रविवार की शाम करीब 4:00 स्टेशन रोड स्थित श्री लीलाराम बाबा श्री साधुराम दरबार अवतार श्री झूलेलाल मंदिर संत कंवर राम मंदिर में सिंधी समाज के लोगों ने पाठ पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया। और संत कंवर राम के बताए रास्ते पर चलने की प्रार्थना की। आपको बता दें कि सिन्धी समाज के द्वारा प्रतिवर्ष संत कंवर राम की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।