बीना: वीर सावरकर वार्ड में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज
Bina, Sagar | Apr 13, 2025 16 वर्षीय आस्था पिता सीताराम निवासी वीर सावरकर वार्ड रात में कमरे में सोने के लिए गई थी। सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया जो अंदर से बंद था, आवाज नहीं मिलने पर जब झांक कर देखा तो किशोरी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर बीना थाना से जवान पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से फांसी के फंदे से उतारा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।