बीना: खिमलासा रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसी, दुकानें क्षतिग्रस्त, पिता-पुत्र घायल
Bina, Sagar | Apr 13, 2025 फरियादी गजराज कुशवाहा एवं राहुल कुशवाहा की खिमलासा रोड पर सड़क किनारे किराने की दुकान है। जहां पर रविवार करीब 2:30 तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। जिससे दुकाने क्षतिग्रस्त हो गई वहीं दुकान में मौजूद पिता पुत्र घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कर चालक को पकड़ लिया।