बीना: गांधी चौराहे के पास स्थित गुरुद्वारे में मनाया गया बैसाखी पर्व, सिख समाज सहित सर्व समाज के लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Apr 13, 2025 बैसाखी सिख समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो रविवार को नगर में सिख समाज ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। जिसके चलते गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। वहीं रविवार करीब 11:00 बजे से गांधी चौराहा स्थित गुरुद्वारा कलगीधर मैं ज्ञानी जसवंत सिंह के द्वारा कीर्तन एवं गुरु गोविंद सिंह जी के इतिहास के बारे में बताया गया।